हीरो बनाने का सपना दिखाकर बनाया ठगी का शिकार

हीरो, Gateway of India

माया नगरी मुंबई में हीरो बनाने का सपना दिखाकर एक युवक से 11 लाख रुपए ऐंठ लिए। दरअसल नोखा के रहने वाले दिलीप को फिल्मों में काम करने की ललक थी उसकी इस चाहत को गुरमीत देबिना नामक शख्स ने भांप लिया। फेसबुक पर दोस्ती कर उसकी चाहत को और परवान चढ़ाया। बाद में मुंबई में फिल्मों में काम दिलाने के बहाने 11 लाख रुपये ऐंठ लिए। इस संबंध में नोखा थाने में ठगी का मामला दर्ज हुआ । पुलिस मामलें की पड़ताल कर रही है।

Newsfastweb: