हर शख्स को पर्यावरण के प्रति होना होगा जागरूक : देवीसिंह भाटी .. देखें वीडियो

2467

मीराबाई धोरे पर किया पौधरोपण

बीकानेर। पीपल, बड़ और नीम के सैकड़ों पौधों का रोपण हो रहा था, बाबा रामदेव के जयकारे भी लग रहे थे। बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी पेड़ रोपकर पर्यावरण चेतना का संदेश दे रहे थे।

नजारा था सुजानदेसर स्थित मीरा बाई धोरे का, जहां बुधवार सुबह श्री कृष्ण गोवर्धन समिति की गोचर भूमि पर लगभग 400 पौधे को रोपे गये। मस्त मंडल सेवा संस्था, रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट तथा बाबा रामदेव सेवा समिति ट्रस्ट, गंगाशहर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने कहा कि बड़ों के साथ-साथ बच्चों में पर्यावरण की चेतना जागृत करना जरूरी है। बच्चे देश का भविष्य हैं और इनमें सुसंस्कारों की नींव रख कर ही समाज के गौरव को बढ़ा सकते हैं।

नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि पौवरोपण के साथ-साथ यह संकल्प भी लेना होगा कि वृक्ष बनने तक इनकी देखरेख समय-समय पर अवश्य करते रहें। मस्त मंडल संस्था के मूलचन्द सामसुखा ने बताया कि गोचर में हरियाली फैलाने और पर्यावरण की चेतना जगाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए उक्त सेवा संस्थाओं के साथ ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। सामसुखा ने बताया कि केवल पौधरोपण ही नहीं बल्कि एक व्यक्ति को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है कि वह टैंकर से यहां समय-समय पर इनमें पानी भी डाले तथा देखरेख करें।

मस्त मंडल के देवेन्द्र बैद ने बताया कि कार्यक्रम में जिला उद्योग संघ के डीपी पच्चीसिया, विनोद बोथरा, बंशीलाल तंवर, भाजयुमो शहर जिला महामंत्री विक्की गहलोत विक्की गहलोत, पार्षद भगवतीप्रसाद गौड़, तेजाराम राव, आनन्द सोनी, सूरजाराम गहलोत, पार्षद शिवकुमार रंगा, श्रवण गोदारा, हजारीप्रसाद देवड़ा, निर्मल गहलोत, विशाल गोलछा, विजय मालू, पूनमचन्द चौरड़िया, सुरेश मारु, प्रकाश भंसाली, सम्पत सांड, किशोर भंसाली, राजेश बोथरा, भैरोदान सेठिया, नवरत्न डागा, बुलाकी मारु, सुरेन्द्र कोचर, छैलूसिंह शेखावत, तोलचन्द जोशी, सत्यनारायण गहलोत सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.