हरियाली मेले की शुरुआत और बाफना स्कूल के विद्यार्थियों का सम्मान

2515

बीकानेर। हर विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ-साथ देश-विदेश में चल रही सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक गतिविधियों से परिचित होना जरूरी है। किताबी ज्ञान अपना महत्व रखती है लेकिन सामान्य ज्ञान का होना भी बहुत जरूरी है। यह बात मंगलवार को बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने बाफना अकादमी में आयोजित कौशल वृद्धि कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों के समक्ष कही।

बाफना अकादमी के सीइओ डॉ. पीएस वोहरा ने बताया कि हर माह कक्षा ग्यारहवीं व बारहवीं कॉमर्स के विद्यार्थियों को करंट अफेयर्स के साथ अपडेट किया जाता है। डॉ. वोहरा ने बताया कि इकोनॉमिकल, एकाउंटेंसी तथा डिबेट तीन चरणों में आयोजित इस कार्यशाला में मॉब लिंचिंग, मेक इन इंडिया, पाकिस्तान में सत्ता, फ्लिपकार्ट का वॉलमार्ट में परिवर्तन होना तथा चालीस लाख लोगों की नागरिकता सम्बन्धी मुख्य बिन्दुओं पर विद्यार्थियों ने पक्ष व विपक्ष में वार्ता की गई। लगभग 250 बच्चों ने पावर प्रजेंटेशन के साथ इस कार्यशाला में हिस्सा लिया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि जुगल राठी ने 140 बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया। बाफना अकादमी के प्रिंसिपल हिमांशु सेठ व सीइओ डॉ. पीएस वोहरा ने बीकानेर व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी का अभिनन्दन भी किया।

तीन दिवसीय हरियाली मेले का शुभारम्भ

मंगलवार को डागा चौक स्थित शिवशक्ति भवन में तीन दिवसीय हरियाली मेले का शुभारम्भ व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी व रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुरेश राठी ने किया। हरियाली मेला आयोजक रितु शर्मा ने बताया कि शाकद्वीपीय गणगौर स्वयंसिद्धा समूह की ओर से आयोजित इस मेले में विभिन्न समाज की महिलाओं द्वारा पचास से अधिक स्टॉल्स लगाई गई हैं। जिसमें मुख्य रूप से फैशन ज्वैलरी, राखियां, बच्चों के खिलौने तथा साड़ियों आदि की स्टॉल्स लगाई गई है। रितु शर्मा ने बताया कि अधिकतर उत्पाद हाथों से बनाए हुए हैं। मेले की खासियत यह है कि सभी स्टाल्स गृहणियों द्वारा संचालित है। साथ ही मेले में नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकिसा शिविर भी आयोजित किया गया है जिसमें वैद्य शिवरत्न सेवग अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नौ अगस्त को मेले का समापन किया जाएगा जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ लक्की ड्रा भी निकाले जाएंगे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.