हनुमानगढ़ : बदला मौसम का मिजाज, लोगों को बारिश से मिली राहत

हनुमानगढ़ सहित आसपास के कुछ इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया। बुधवार शाम को कुछ ग्रामीण इलाको में आंधी के साथ बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं हनुमानगढ़ में बारिश बाद की ठंडी हवाओं से लोगो ने सुकून महसूस किया।

बारिश से पहले आयी तेज आंधी से एकबारगी जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कुछ जगहों पर दुकानों के आगे लगे टीन शेड उड़ गए। लेकिन इसके बाद आई बारिश से लोगों को राहत मिली।बारिश आने से क्षेत्र के किसानों के भी चहरे खिल उठे।

Newsfastweb: