हजारों लोगों ने किया सामुहिक योगाभ्यास

2346

रेलवे स्टेडियम में हुआ मुख्य समारोह

बीकानेर। चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिले के हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर आरोग्यता का संदेश दिया। ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक विभिन्न कार्यक्रम हुए, जिनमें बड़ी संख्या में आमजन की भागीदारी रही।

मुख्य समारोह रेलवे स्टेडियम में आयोजित हुआ। स्वामी संवित् सोमगिरि महाराज के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक डाॅ. गोपाल जोशी, जिला कलक्टर डाॅ. एनके गुप्ता, महापौर नारायण चौपड़ा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) यशवंत भाकर, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा, डाॅ. सत्यप्रकाश आचार्य, सहीराम दुसाद, विजय आचार्य, गोकुल जोशी, अशोक बोबरवाल सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सोमगिरि महाराज और जिला कलक्टर ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। उन्होंने कहा कि बीकानेर को योग नगरी के रूप में पहचान दिलाई जाए। यहां के कार्यालयों, स्कूलों, मंदिरों, रेलवे स्टेशन सहित स्टेडियम आदि में नियमित योगाभ्यास हो, नियमित योगाभ्यास से कार्यक्षमता में अकल्पनीय वृद्धि होती है। मन प्रसन्न और चित एकाग्र होता है।

इससे पहले प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कमला बहिन ने योग की महत्ता बताई। कार्यक्रम का संचालन गोमाराम ने किया। गायत्री परिवार के शिवकुमार शर्मा, आर्ट आॅफ लिविंग के राजकुमार, महिला पतंजलि की सुनीता गुजर, युवा योग प्रशिक्षक दीपक शर्मा आदि ने योगाभ्यास करवाने में विशेष भूमिका रही। वैद्य हंसराज चैधरी ने आयुर्वेद के बारे में बताया। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डाॅ. राधेश्याम इंदौरिया ने आभार जताया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक रचना भाटिया, एसीएम मोनिका बलारा, आयुर्वेद विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. महावीरसिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. देवेन्द्र चैधरी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, मोहता रसायनशाला के कर्नल हेमसिंह आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आमजन एवं स्कूली बच्चे बसों में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.