हजारों दीयों से रोशन हुआ जूनागढ़ स्थल …देखें फोटो व वीडियो

2761

चायनीज लाइटें नहीं, माटी के दीयों को जलाने का दिया संदेश

बीकानेर। माटी के दीप जलाना हमारी परम्परा रही है, स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण के दृष्टिकोण के साथ हमारी सभ्यता को जीवित रखने के लिए हमें चाइनीज अथवा विदेशी लाइटों का उपयोग न करके दीपावली पर माटी के दीयों का ही उपयोग करना चाहिए। यह उद्गार संत श्री रामेश्वरानन्दजी ने जूनागढ़ पर माटी दीप जलाओ कार्यक्रम में व्यक्त किए।

कार्यक्रम संयोजक किशन प्रजापत ने कहा कि भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाईजेशन द्वारा हजारों दीपक जला कर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया गया है। स्वदेशी लघु शिल्पकारों द्वारा हस्तनिर्मित मिट्टी के दीपों की भव्य रोशनी के साथ दीपावली पर्व मिट्टी के दीप जलाकर मनाने हेतु जन-जन को संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुबोधगिरिजी, संत प्रहलादनाथजी विज्ञानी, संत रामनाथजी, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, महापौर नारायण चौपड़ा, पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, भारतीय स्काउट-गाइट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमला मेघवाल, शरद कुमार रामपुरिया, शान्तिलाल बैद, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, अशोक प्रजापत, पार्षद उम्मेदसिंह राजपुरोहित, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री सुमन जैन तथा जेठानन्द व्यास रहे।

कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश प्रमुख मीना आसोपा ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ में बालिका का आकार प्रदान करते हुए दीयों की रंगोली सजाई गई। जिसमें गंगाशहर मंडल संयोजक सरिता नाहटा, अप्सरा बोथरा, उपासना जैन, सुमन छाजेड़, इन्दु जैन, गणेश योगी, ईशा अग्रवाल, विजयलक्ष्मी हिम्मतासर आदि सहयोगी रहीं। सेविका समिति में मधुरम शर्मा, स्नेहलता रावत के नेतृत्व में 25 बहनों ने भाग लिया।

वंदे मातरम् मंच के विजय कोचर ने बताया कि चायनीज वस्तुओं का बहिष्कार करने एवं स्वदेशी अपनाने हेतु शपथ दिलाई गई जूनागढ़ की दीवारों एवं उसके आगे के फुटपाथ एवं सड़क के मध्य डिवाइडर आदि स्थानों पर मिट्टी के दीपों से कतार बनाई गई। कार्यक्रम में सोहनलाल मंगलाव, चम्पालाल गेदर, पप्पू लखेसर, कन्हैयालाल सोनी, राजेश आचार्य, जगदीश संवाल, अरविंद ऊभा, विजय कोचर, सूरजमाल सिंह नीमराणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा राजकुमार पारिक, बलदेव सोनी, अनूपसिंह गहलोत, गोपालसिंह नाथावत, रघुनाथसिंह शेखावत, महेन्द्र बरडिय़ा, चुन्नीलाल प्रजापत, रामदेव कुम्हार, रामलाल भोभरिया, भंवरलाल मंगलाव, बद्री जाजपुरा, प्रेम छींपा, शिव जाखड़ा आदि उपस्थित रहे।

नि:शुल्क वितरण

कार्यक्रम संयोजक किशन प्रजापत ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के बाद दीपावली से पहले स्वदेशी अपनाने हेतु 11 हजार दीपक जरूरतमंदों को नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे।

यह है सहभागी संस्थाएं

मुख्य आयोजक भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाईजेशन के साथ स्वदेशी जागरण मंच, हिन्दू जागरण मंच, विश्व हिन्दू परिषद्, वंदे मातरम मंच, श्री हिन्दू तख्त, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मंच, टीम संकल्प से सिद्धि, श्री कुम्हार महासभा, श्रीयादे सेवा संस्थान, प्रजापति सेवा संस्थान, कन्हैयालाल ज्वैलर्स, गौरक्ष सेवा समिति, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंच, बीकानेर गौशाला संघ तथा रजवाड़ा ज्वैलर्स आदि संस्थाएं सहयोगी रहीं।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.