बीकानेर।अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों के क्रम में मंगलवार को आर्युर्वेद विभाग द्वारा एसपी मेडिकल काॅलेज आॅडिटोरियम में योग विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया।
मुख्यवक्ता स्वामी संवित सोमगिरि ने कहा कि जीवन को पूर्णता की ओर ले जाना ही योग है। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ करने का माध्यम नहीं है बल्कि अपने मूल स्वरूप को पहचानना योग है। भारत की संस्कृति इस प्रकार से डिजायन है कि इसमें व्यक्ति के अलग होने की अवधारणा ही समाप्त हो जाती है। इस युग के सतपुरूषों को जोड़ने की लिए दर्शन की आवश्यकता है और वह दर्शन योग है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति एच ्डी चारण ने कहा कि योग व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
कार्यक्रम में पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डाॅ पीके बेरवाल, न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के वरिष्ठ रीजनल प्रबंधक पीके तुलसीयानी, जिला नोडल अधिकारी डाॅ राधेश्याम इंदौरिया, समन्वयक डाॅ सुधांशु व्यास, डाॅ नंदसिंह, डाॅ जितेन्द्रसिंह भाटी, डाॅ विनीत बागड़ी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।











