स्वच्छता के संदेश को आमजन तक पहुंचाना ‘स्किल से संपूर्ण स्वच्छता’ है।

2371

बीकानेरजन शिक्षण संस्थान, बीकानेर के स्वच्छता पखवाड़े के तहत प्रौढ़ शिक्षण समिति के स्वर्ण जयंति सभागार में स्वच्छता की बात-मीडिया के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जन शिक्षण संस्थान के निदेशक रामलाल सोनी ने स्वच्छता पखवाड़े के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए पखवाड़े के मुख्य नारे ‘स्किल से सम्पूर्ण स्वच्छता’ की अवधारणा पर प्रकाश डाला। सोनी ने कहा कि आमजन तक स्वच्छता की बात पहुंचाने और स्वअनुशासन से स्वच्छता बनाए रखने की स्किल से ही सम्पूर्ण स्वच्छता लाई जा सकेगी। उन्होंने इस कार्य में दैनिक समाचार पत्रों एवं मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

संस्थान के प्रबंध मंडल के सदस्य मुकेश व्यास ने कहा कि आमजन से जुड़े सभी अभियानों में जितनी भूमिका आमजन के सहयोग होती है उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका मीडिया की भी रहती है। जो अभियान को आमजन तक प्रचारित-प्रसारित करती हैं।

इसी क्रम में संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी आनंद पुरोहित ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत अब तक निष्पादित गतिविधियों एवं उत्साहजनक अनुभवों से आगंतुकों को अवगत कराया।

खुले सत्र में उपस्थित पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों ने जन शिक्षण संस्थान की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को अधिक पुष्ट और प्रभावी बनाने के लिए कई सुझाव दिए।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.