स्काउट गाइड खेलकूद प्रतियोगिता 28 जुलाई से

बीकानेरराजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के वार्षिक कार्यक्रमानुसार खेलों का आयोजन जिला स्तर पर 28-29 जुलाई 2018 को किया जा रहा है। इसी क्रम मण्डल प्रशिक्षण केन्द्र रिडमलसर बीकानेर पर जिलास्तरीय कबड्डी, फुटबाल, बाॅलीवाल, दौड़ (100 मीटर 400 मीटर) खो-खो, भाला फेंक, गोेला फेंक, लम्बीकूद, उंचीकूद, आदि खेलों का आयोजन होगा।

रात्रि में लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जायेगा ।

खेल प्रतियोगिता मे कम से कम द्वितीय सोपान उत्तीर्ण स्काउट गाइड वे ही भाग ले सकेंगें जिनकी आयु 12 वर्ष से 17 वर्ष होगी।

एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं यथा भाला फेंक, गोला फेंक, लम्बीकूद, उंचीकूद, दौड़ मे प्रति विद्यालय अधिकतम 2-2 स्काउट-गाइड भाग लेंगे। शेष प्रतियोगिताओं मे सभी स्थानीय संघों की एक एक टीम भाग लेगी। जिला स्तर पर आयोजित खेलों मे प्रथम स्थान प्राप्त टीम के खिलाड़ियों में से एवं अन्य टीम के उत्कृष्ट खिलाड़ियों में से चयन के माध्यम से जिलास्तर की एक टीम बनाई जायेगी जो मण्डल स्तर के खेलों मे भाग लेगी।

सीओ स्काउट जसवन्तसिंह राजपुरोहित के अनुसार खेल आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी स्तर से सहयोग लिया जा रहा है। पंजीकरण हेतु स्थानीय संघ से सम्पर्क कर मण्डल मुख्यालय बीकानेर पर आवेदन भिजवाये जा सकते हैं।

Newsfastweb: