सैकड़ों हाथों पर लगी मेंहदी, विजेताओं को मिला पुरस्कार ….देखें फोटो व वीडियो

2857

मेंहदी प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

बीकानेर। कला व संस्कृति हमारे जीवन का मूल आधार हैं। हमें अपनी विधाओं को आने वाली पीढिय़ों को भी सिखाना जरूरी है। यह विचार गुरुवार को ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायती भवन में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में समाजसेवी सूरजदेवी रांका ने प्रतिभागियों के समक्ष कही।

प्रतियोगिता संचालक ट्विंकल सोनी ने बताया कि रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 350 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए मेंहदी डिजाइन को सराहा। प्रथम विजेता को 21 हजार, द्वितीय को 11 हजार एवं तृतीय को सात हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई तथा 2100 रुपए की राशि के तीन सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए।

आयोजन से जुड़ी आरती सेठिया ने बताया कि डोली बत्रा, चारू नाहटा, अर्पिता गुप्ता व रूचिका सारड़ा निर्णायक की भूमिका में उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में बालिकाओं व महिलाओं ने मेंहदी की विभिन्न डिजाइनें बनाकर सभी को अचंभित कर दिया।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.