सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिवस

2650

बीकानेर। नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने अपने जन्मदिन की शुरुआत गौशाला में गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाकर की।

मनोनीत पार्षद रमेश भाटी ने बताया कि न्यास अध्यक्ष रांका अंध विद्यालय में छात्रों के साथ केक काटा तथा श्री कृष्णा सेवा संस्थान एवं स्वर्णकार नवयुवक समिति एसएनएस के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर पीडि़तों के परिजनों के लिए संचालित रैन बसेरा में केक काटा। कमल गहलोत ने बताया कि रांका ने अपने हाथों से भोजन परोस कर सेवा कार्य किए। प्रणव भोजक ने बताया कि महावीर रांका को निहालचन्द मेघवाल, ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा, भाजयुमो तथा भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे दिन बधाइयां व शुभकामनाएं मिलती रही।

भाजपा के कुलदीप यादव ने बताया कि मोहता चौक विकास समिति तथा पुष्करणा मित्र मंडल द्वारा आयोजित नवरात्रा महोत्सव में माता की विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा संस्था पदाधिकारियों ने पूजा-स्थल पर केक काट कर महावीर रांका को जन्मदिन की बधाई भी दी। वहीं माहेश्वरी भवन के पास काली माता मंदिर में भी देवी के यहां पूजा-अर्चना करके खुशहाली की मनोकामना की।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.