सेवा और स्वच्छता के साथ मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस… देखें वीडियो

2418

बीकानेर। नगर में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने स्वच्छता व सेवा के रूप में जन्म दिवस मनाया। मनोनीत पार्षद रमेश भाटी ने बताया कि नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने सेवा आश्रम में विमंदित बच्चों के साथ प्रधानमंत्री की तस्वीर के आगे केक काटा व सभी बच्चों को मिठाई खिलाई।

इस अवसर पर बच्चों को स्वच्छता की महत्ता भी बताई। भाजपा के आनन्द सोनी ने बताया कि जन्मदिवस कार्यक्रम में पार्षद राजेन्द्र शर्मा, तेजाराम राव, शंभु गहलोत, केके शर्मा, जगदीश मोदी, दिनेश उपाध्याय, सुरेश शर्मा, करणीदान चारण, शेखर आचार्य, दिनेश सांखला, सुरेन्द्र कोचर, विशाल गोलछा, प्रेम गहलोत, मदन सारड़ा, आनन्द जोशी, बिरजू भा, गौरीशंकर देवड़ा, अनिल गहलोत, सत्यप्रकाश गहलोत, महावीर जाट, नरेश राणा, मनोज परिहार तथा रतन पारीक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपना घर आश्रम पहुंचे केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम

अपना घर आश्रम के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया ने बताया की आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अपना घर आश्रम में रह रहे प्रभु आवासियों को सुबह का नाश्ता अपने हाथों से पुरस कर आवासियों के जल्द ठीक हो जाने की कामना की। इस अवसर पर नरेश मितल, भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, पार्षद शिवकुमार रंगा, किशन लोहिया, रमेश राठी, तेजाराम मेघवाल, किशन कुंटल, रामेश्वर गुर्जर तथा कुम्भाराम सेवादार आदि मौजूद रहे।

सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बीकानेर शहर ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। भाजपा अल्पसंख्यक के शहर जिलाध्यक्ष एड असद रजा भाटी ने बताया कि श्रमदान करते हुए स्थानीय राजीव गांधी मार्ग से पुरानी जेल परिसर तक एवं जैलवेल, त्यागी वाटिका पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जन-जन के चहेते और प्रिय हैं। उन्होंने जनता के सेवक के रूप में नवभारत का निर्माण किया है। कार्यक्रम में बीकानेर महापौर नारायण चौपड़ा, भाजपा शहर जिला महामंत्री पाबुदान सिंह, मोहन सुराणा, रमजान अब्बासी, आबिद तंवर, लियाक़त अली साई, मोहम्मद हुसैन डार, अजमल हुसैन, आशिक़ हुसैन, इम्तियाज भाटी, जफर अली, मुनासिफ खान तथा निर्मल खान आदि कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

भाजपा महिला मोर्चो द्वारा पब्लिक पार्क परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुरिमा सिंह के नेतृत्व में मनाया गया। जिसमें सुनीता हटीला, निधि, संगीता शेखावत, कमलजीत, विनीता तेलंग इत्यादि महिला मोर्चो के इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

बेटी बचाओ बेटी पढा़ओ गंगाशहर मण्डल द्वारा सेठ भैरूदान चौपडा़ स्कूल में पौधारोपण करके जन्मदिवस मनाया गया। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढा़ओ की राजस्थान प्रभारी डॉ. मीना आसोपा, गंगाशहर मण्डल संयोजक सरिता नाहटा, कोटा प्रभारी विजयलक्ष्मी, अप्सरा बोथरा, चौपडा़ स्कूल प्रिंसिपल मोहरसिंह यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.