बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती रैली में मंगलवार को कुल 4 हजार 528 युवाओं ने दौड़ में पंजीकरण करवाया, जिसमें से 3 हजार 899 ने दौड़ लगाई ।
भर्ती निदेशक संदीप भारद्वाज ने बताया कि दौड़ में जिला बीकानेर की तहसील नोखा और श्रीडूंगरगढ़ के अभ्यर्थियों ने भाग लिया । जिन में से दौड़ और मेडिकल में 320 अभ्यर्थी पास हुए है । इसके अलावा सोमवार को हुई दौड़ के श्रीगंगानगर के 320 अभ्यर्थी मेडिकल में पास हुए।











