सेना भर्ती : जिला कलक्टर ने विभिन्न व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

2290

बीकानेर। बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के अभ्यर्थियों की सेना भर्ती रैली स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के स्टेडियम में 24 अगस्त से 2 सितम्बर तक आयोजित होगी।

इस रैली के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. एनके गुप्ता ने सम्पूर्ण व्यवस्थाओं के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रट (नगर) को प्रभारी व सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट (शहर) को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।

परीक्षा के दौरान पुलिस विभाग सम्पूर्ण शहर में कानून व शांति व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए स्वामी केशवानंद विश्वविद्यालय स्टेडियम के बाहर समुचित पुलिस प्रबंध करेगा। नगर निगम को सेना भर्ती स्थल पर समुचित सफाई व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, पार्किंग स्थल की व्यवस्था, नगर विकास न्यास को रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने आदि की व्यवस्था, आवश्यकतानुसार जैनरेटर सैट उपलब्ध करवाने, सार्वजनिक निर्माण विभाग को भर्ती स्थल पर ट्रेक के रखरखाव, रसद विभाग को अभ्यर्थियों को उचित दर पर नाश्ता व भोजन की व्यवस्था करवाने, परिवहन विभाग को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने, उरमूल डेयरी को भर्ती स्थल पर पेयजल टैंकर व्यवस्था करने, चिकित्सा विभाग को एम्बुलेंस, डाॅक्टर आदि की व्यवस्था करने आदि के लिए निर्देशित किया गया है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.