सीमा सुरक्षा बल 157वीं बटालियन का आयोजन, बच्चों को दी सामग्री और हथियारों की जानकारी
सिविक एक्शन शिविर आयोजित
खाजूवाला। सीमा सुरक्षा बल 157वीं बटालियन की ओर से सिविक एक्शन शिविर का आयोजन 39 केजेडी, आनंदगढ़ तथा अखुसर में किया गया।
शिविर में स्कूली बच्चों को पाठ्य तथा अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई। साथ ही वहां ग्रामीणों की सुविधा के बस स्टेंड का निर्माण भी करवाया गया। शिविर में आए बच्चों को हथियारों के बारे में जानकारी दी गई। हथियारों के बारे में जानकारी लेकर और सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच बच्चों में उत्साह देखा गया।
सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों और स्कूली बच्चों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से सीमा सुरक्षा बल की ओर से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल 157वीं बटालियन के सीओ अरविंद कुमार उपाध्याय, सेकंड कमान अधिकारी एफ सी चौहान, डिप्टी कमांडेंट गोविन्द सिंह राठौड़, 2 केएल डी सरपंच कुंदन सिंह राठौड़ मौजूद रहे।