बीकानेर। भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान की कड़ी में आज मारवाड़ी युवा मंच, बीकानेर शाखा के सदस्यों, सिटी डिस्पेन्सरी नं. 2 के चिकित्सकोंं और स्टाफ द्वारा डिस्पेंसरी में साफ-सफाई की गयी।
बताए स्वच्छता-सफाई के लाभ
सफाई के उपरांत उपस्थित चिकित्सकों ने सफाई और स्वच्छता के फायदे बताए और सफाई-स्वच्छता के तरीकों से अवगत करवाया। डॉ. राहुल हर्ष के मार्गदर्शन में चले इस अभियान में मारवाड़ी युवा मंच की बीकानेर शाखा अध्य्क्ष इन्द्रकुमार शर्मा , दिनेश देवेरा, पवन बैद, धीरज बरड़िया, नथमल पारीक, हरीश शर्मा, अनन्तलाल अग्रवाल के अलावा अस्पताल से जुड़े सभी लोग शामिल रहे।