सामाजिक न्याय विभाग करेगा अपने अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित

2379

जयपुरसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उत्कृष्ट कार्य करने वाले अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 15 अगस्त, स्वतन्त्रता दिवस पर पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करेगा।

विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 जिला अधिकारियों, 3 सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों, 3 गृृह प्रभारी, 3 प्रधानाध्यापकों एवं छात्रावासों के 10 अधीक्षकों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि विद्यालयों एवं छात्रावास भवन सुधारो अभियान के दौरान किये गये कार्यों, प्रवेश जोइनिंग की स्थिति तथा छात्रावास अधीक्षकों के छात्रावास एवं अध्यापकों के आवासीय विद्यालय में रुकने एवं टाइम टेबल के अनुसार स्कूल, छात्रावास का संचालन किये जाने के आधार पर प्रत्येक जिले से 3 प्रस्ताव मय फोटो के आमंत्रित किये गये हैं।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.