बीकानेर। संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल की मॉनिटरिंग की बदौलत सामरदा के निवासियों को राहत मिली है। लगभग एक माह पूर्व नहर की टूटी पुलिया के पुनर्निर्माण का कार्य अब अंतिम चरण में है।
शुक्रवार को निर्माण स्थल पर पहुंचे डॉ. मेघवाल ने शेष कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि सामरदा (नोसरा) में नहर पर बनी पुलिया लगभग एक महीने पहले टूट गई थी। इससे ग्रामीणों की आवाजाही रुक गई और उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों ने जब संसदीय सचिव से इसे दुरुस्त करवाने का आग्रह किया तो डॉ. मेघवाल ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर वस्तुस्थिति जानी औय इसकी दुरुस्ती का तकमीना बनवाया। आईजीएनपी द्वारा करवाया जा रहा 7.5 लाख रुपये का यह कार्य अब यह अपने अंतिम चरण में है।
निरीक्षण के दौरान सरपंच इशाक खान नायच, ओम धत्तरवाल, राकेश सहोत्रा, पंचायत समिति सदस्य अकबर खान, सत्तार लम्बरदार, अब्दुल रज्जाक, पृथ्वी धत्तरवाल, गोपाल तिवाड़ी और इस्माइल सहु आदि साथ थे।