साधु ने की साधु की हत्या

2681

करौली। लालच जैसी बुरी आदत हत्या में कब तब्दील हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता, वहीं साधु द्वारा लालच के चलते दूसरे साधु की हत्या करना और भी गंभीर हो जाता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसर करौली के मासलपुर इलाके में रविवार रात को एक संत के आश्रम पर बाहर से आए साधु ने पैसे और जेवरात के लालच में अपने साथी दूसरे साधु की हत्या कर दी। क्षेत्रवासियों तथा आश्रम के अन्य साधु-संतों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

मालपुरा के बड़ापुरा गांव में सज्जन सिंह एक आश्रम में रहता है, उसके पास कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश से मोनी बाबा उर्फ आलोक सिंह और बाबा बालकदास उर्फ लालाराम आए थे, वे आश्रम में ही रुके हुए थे। रविवार देर रात बाबा बालक दास उर्फ लालाराम ने मोनी बाबा उर्फ आलोक सिंह राजपूत निवासी महदवा की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

हत्या का कारण आलोकसिंह का सोने की अंगूठी व सोने का लॉकेट तथा नगद रुपयों का अपने पास रखना बताया जा रहा है। पुलिस ने लालाराम को पकड़ लिया है तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.