Bikaner / thenews.mobilogicx.com
जिले में मावठ एवं अत्यधिक शीतलहर का प्रकोप देखते हुए सभी राजकीय, गैर-राजकीय, सीबीएसई से सम्बद्ध विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक समस्त छात्र-छात्राओं के लिए 8 फरवरी को अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलक्टर ने उक्त आदेश जारी करते हुए बताया कि कक्षा नौ से बारहवीं तक की कक्षाओं का समय पूर्ववत प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे तक यथावत रहेगा।











