सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर है दुर्गा सहस्त्रचंडिका महाअनुष्ठान- तावनिया …देखें वीडियो

2481

गंगाशहर चौपड़ाबाड़ी में चल रहा महाअनुष्ठान

बीकानेर। सकारात्मक ऊर्जा फैले, लोगों में सौहार्द की भावना रहे इसी उद्देश्य से गंगाशहर चौपड़ाबाड़ी में दुर्गा सहस्त्र चंडिका महाअनुष्ठान का आयोजन चल रहा है।

आयोजक राज तावनिया ने बताया कि नौ दिन तक चलने वाले इस अनुष्ठान का शुभारम्भ प्रथम नवरात्रा से हुआ है। तावनिया ने बताया कि रतनगढ़, हनुमानगढ़, मध्यप्रदेश व हरिद्वार से 24 वेदपाठी पंडितों द्वारा यह अनुष्ठान करवाया जा रहा है।

आयोजन से जुड़े अनिल तावनिया ने बताया कि आचार्य पवन कुमार सारस्वा के सान्निध्य में दुर्गा सप्तशती, नारायणीजप तथा अनेक मंत्रोच्चार के साथ ही शाम को भजनों की प्रस्तुति भी दी जाती है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.