संसदीय सचिव ने किया खाजूवाला प्रीमियम लीग का उद्घाटन

2387

बीकानेर। संसदीय सचिव डाॅ. विश्वनाथ मेघवाल ने बुधवार को खाजूवाला के एपीजे अब्दुल कलाम स्टेडियम में दूसरी खाजूवाला प्रीमियम लीग (केपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर डाॅ. मेघवाल ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास में खेलों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को पर्याप्त अवसर मिलेंगे तथा वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर कर सकेंगे।

संसदीय सचिव ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में आधारभूत खेल सुविधाएं उपलब्ध हों, यह उनकी प्राथमिकताओं में हैं तथा इसके लिए वे सदैव प्रयासरत रहे हैं।

उन्होंने मैदान के मुख्यद्वार निर्माण तथा अन्य कार्यों के लिए विधायक कोष से दस लाख रुपये देने की घोषणा की तथा कहा कि इस कार्य में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

केपीएल संयोजक हमीद नागौरी ने बताया कि 20 से 28 जून तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं।
पहले दिन तीन मुकाबले हुए। इस अवसर पर खाजूवाला के पुलिस वृत्ताधिकारी इस्माइल खान, बीएसएफ की 157वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट नीतिन कुमार चैबे, सीसीबी चेयरमैन भागीरथ ज्याणी, थानाधिकारी विक्रम चारण, राकेश सहोत्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सियाग, सरपंच प्रकाश सहारण, इशाक खां नायक, अमित ज्याणी, युसूफ पड़िहार सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं आमजन मौजूद थे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.