श्री उदय योगी हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 14 से

2491

बीकानेर : श्री उदय योगी हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 14 से 16 जून तक मनाया जाएगा। यह जानकारी रविवार को माणकलाल हर्ष ने दी।

यज्ञाचार्य पंडित गोपाल ओझा ने बताया कि राजस्थान के पहले इस योगी हनुमान मंदिर के त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोसव के पहले दिन मंडप प्रवेश, गणेश-अम्बिका पूजन, अरणी मंथन तथा मूर्ति अन्नादिवास होगा। दूसरे दिन मंडप पूजन, हवन, मूर्ति महाभिषेक और नगर परिक्रमा का आयोजन होगा। वहीँ 16 जून को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहूति, आरती तथा वृद्धजन सम्मान समारोह होगा।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.