बीकानेर संभाग के जिले श्रीगंगानगर के मीरा मार्ग पर स्थित एक जिम मेँ आज सुबह तीन लोगों ने एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार यह वारदात मेटालिका जिम मेँ हुई, जॉर्डन नाम के जिस व्यक्ति की हत्या हुई वह आपराधिक प्रवृति का तथा सिटी पुलिस का हिस्ट्रीशीटर भी था।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस हत्या के कारण जुटाने में जुटी हुई है। सुबह छह बजे के आस-पास जॉर्डन जिम मेंं वर्कआउट कर रहा था, उसी दौरान कुछ लोग आए और जॉर्डन को गोलियां मार फरार हो गए। गोली सर में लगने से जॉर्डन की मौके पर ही मौत हो गयी।
अभी तक इस बारे मेंं कुछ नहीं कहा जा सकता कि यह सब कितने व्यक्तियों ने किया। हालाँकि सीसीटीवी में देखने से पता चलता है की तीन युवक, जिनके हाथों में पिस्टल है वे जिम का गेट खुलवाते नजर आ रहे हैं, घटना के पीछे के कारणों की पुलिस जाँच कर रही है। बताया गया है कि गोली चलाने वालों ने गेटकीपर की कनपटी पर पिस्टल रख जिम का गेट खुलवाया था, क्योंकि जिम का गेट बायोमैट्रिक सिस्टम से खुलता है।










