श्रीगंगानगर : जॉर्डन का हत्यारा आंध्रा से धरा गया

2620

श्रीगंगानगर में वारदात को अंजाम देनेवाला धरा गया।

हिस्ट्रीशीटर जॉर्डन की गोलियों से भूनकर हत्या कर फरार हुआ आरोपी सम्पत नेहरा पुलिस  द्वारा धर लिया गया है। समाचार है कि हरियाणा पुलिस ने आंध्रप्रदेश से सम्पत को गिरफ्तार किया है।

आरोपी जॉर्डन हत्याकांड व व्यवसायी को धमकी देकर 50 लाख की फिरौती मांगने जैसी कई वारदातों में शामिल था। हत्या के बाद से ही  पुलिस लगातार जगह-जगह दबिश दे रही थी। आखिरकार उसे आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।

हत्या को 21 मई को दिया था अंजाम

गत 21 मई को अलसुबह श्रीगंगानगर के मीरा मार्ग स्थित एक जिम मेंं तीन लोगों ने जॉर्डन की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस वारदात के लिए घुसने से पूर्व हत्यारों ने मेटालिका जिम के सुरक्षा गार्ड की कनपटी पर पिस्टल रख जिम का बायोमेट्रिक गेट खुलवाया और हत्या को अंजाम दिया।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.