शादी के दस साल बाद भी दहेज प्रताडऩा, पत्नी पर डाला गर्म तेल

पाखंजूर (हरेन बिश्वास)

बरदा गांव में आज भी दहेज के लिए जलाना आम बात है। पखांजूर थाने से मिली जानकारी के अनुसार रीता मंडल को उसके पति निमाई मंडल ने दहेज के लिए बेरहमी से पिटाई कर दी। पति ने एक लाख रुपए व एक एकड़ जमीन की मांग अपने ससुराल वालों से की थी। मांग पूरी नहीं होने पर अपनी पत्नी पर गर्म तेल डाल कर जलाने का प्रयास किया। शादी के दस साल होने तथा दो बच्चे के बाद भी पति की इस दरिंदगी से क्षेत्रवासी हतप्रभ हैं।

Newsfastweb: