शाकद्वीपीय युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

2543

बीकानेर (thenews.mobilogicx.com) । भीखमचन्द फाउंडेशन का 18वां स्थापना दिवस श्रमदान के साथ मनाया गया। फाउंडेशन सचिव शंकर सेवग ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा गंगाशहर रोड स्थित हंसावत भोजक पंचायत ट्रस्ट जमीन पर झाडिय़ों को हटाकर सफाई की गई।

युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रणव भोजक के नेतृत्व में आयोजित इस सफाई अभियान में नीरज भोजक, जॉनी, दिनेश, ऋतुध्वज, रजत शर्मा तथा तरुण भोजक सहित अन्य युवक भी शामिल रहे। प्रदेशाध्यक्ष भोजक ने बताया कि स्व. भीखमचन्द युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उनकी स्मृति में स्थापित भीखमचंद फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर सभी युवाओं ने स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया है तथा यह निश्चित किया है कि समाज के लगभग सभी सामाजिक कार्यक्रमों में स्वच्छता हेतु जागरूकता फैलाई जाएगी।thenews.mobilogicx.com

सचिव शंकर सेवग ने बताया कि सफाई अभियान के पश्चात् शाकद्वीपीय समाज के गोकुलप्रसाद सेवग के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। thenews.mobilogicx.com

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.