बीकानेर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा की अगुवाई में सैकड़ों युवाओं ने मेजर पूर्णसिंह सर्किल पर पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत किया।
युवा भाजपा नेता विजयमोहन जोशी ने बताया सैकड़ों युवाओं ने पार्टी के झंडो व वसुंधरा राजे के फोटो के साथ नारे लगाकर स्वागत व अभिनंदन किया.
मुख्यमंत्री ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए धन्यवाद दिया। इस स्वागत कार्यक्रम में वेद व्यास, सोनू चड्ढा, मनीष सोनी, कमलेश विश्नोई, दुष्यंत तंवर, मनीष पंवार, मुकेश रावत, जामनलाल गजरा, गिरिराज जोशी, तरुण भादाणी, पंकज अग्रवाल, ओमदीप शर्मा, दिग्विजय पांडे, राजीवसिंह, राजवीर गहलोत सहित अनेक युवा उपस्थित थे।