शक्ति प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग शुक्र को

बीकानेर। शहर महिला कांग्रेस की ओर से शक्ति प्रोजेक्ट शुक्रवार, दोपहर 12 बजे रानी बाजार स्थित चित्रगुप्त भवन के पास लॉन्च किया जायेगा।

शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने इस आयोजन में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आग्रह किया है ।

गौड़ ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का मानना है कि यह प्रोजेक्ट कांग्रेस परिवार को एक सूत्र में जोड़ेगा और एक दूसरे को शक्ति प्रदान करेगा।

Newsfastweb: