स्व. रामप्रसाद ‘गुरुजी’ की प्रथम पुण्यतिथि
Bikaner / thenews.mobilogicx.com
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरसिंगसर के पूर्व प्रधानाचार्य स्व. श्री रामप्रसाद ‘गुरुजीÓ की प्रथम पुण्यतिथि पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अर्जुन इंग्लिश एकेडमी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ जिसमें आठ टीमों ने हिस्सा लिया।
फाइनल में लालमदेसर मगरा व बरसिंगसर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें लालमदेसर की टीम विजेता रही वहीं बरसिंगसर की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को 5100 तथा उपविजेता टीम को 3100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ एनएलसी के डिप्टी कमांडेंट ने किया।
आयोजक कैलाशचन्द्र गोदारा ने बताया कि प्रतियोगिता में कांग्रेस यूथ लोकसभा अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, यूथ कांग्रेस महासचिव रामनिवास गोदारा, खेलकूद महासचिव जितेन्द्र गोदारा, राजू आर्य आदि युवा साथियों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। संचालन मदनलाल गोदारा ने किया।