विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्रवासों एवं आवासीय विद्यालयों में होगा श्रमदान

2447

जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2018 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सभी जिला कार्यालयों, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालयों,अधीक्षक गृृह, आवासीय विद्यालयों, छात्रावास परिसरों में श्रमदान के तहत पोधौं को लगाने के लिये गड्डे तैयार करने के साथ पक्षियों के लिये परिण्डे बांधे जायेगें।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि मानसून के आगमन के पश्चात छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में आवासरत प्रत्येक छात्र-छात्राओं द्वारा “एक छात्र एक पौधा“ की अवधारणा पर विभिन्न प्रकार के एक-एक पौधे लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लगाये गये पोधौं के समक्ष सम्बन्धित छात्र छात्रा के नाम की पटिटका लगाई जायेगी। जब तक छात्र छात्रा आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास में रहेगा तब तक उसकी पूरी सार-सम्भाल यथा पानी, खाद व सुरक्षा करेगा। इससे छात्रावासों में हरियाली होने के साथ शुद्ध पर्यावरण रहेगा।

डॉ. चतुर्वेदी मंगलवार को अम्बेडकर परिसर में बाधेंगे पक्षियों के लिए परिण्डे जयपुर 4 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रातरू 11 बजे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी अम्बेडकर भवन परिसर में विभाग के अधिकारियों के साथ पक्षियों के लिए परिण्डे बांधेंगे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.