विद्यार्थियों की शिक्षा में कोई बाधा न आए : जुगल राठी

2333

बीकानेर। शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मूल अधिकार है। इसमें किसी तरह की बाधा न पहुंचे ऐसा हमारा प्रयास रहना चाहिए। यह बात मंगलवार को भुट्टों के चौराहे स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने कही। महावीर इंटरनेशनल के इस कार्यक्रम के आयोजक एवं राष्ट्रीय अश्व अनुसन्धान केंद्र बीकानेर के प्रमुख डॉ. शरतचन्द्र मेहता ने बताया कि भुट्टा चौक स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक के 151 छात्रों को शाला पोशाक एवं शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में इंदिरा कॉलोनी, सुभाषपुरा, कोरियों का बास, बालिका विद्यालय इंदिरा कॉलोनी एवं दमाणियों का चौक सहित कुल छ: विद्यालयों के जरूरतमंद बच्चे शामिल थे। सुरेश गोयल, जसपाल गोयल, संतोष बांठिया एवं किरण राठौड़ के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जुगल राठी थे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वेटेनरी विश्वविद्यालय के डायरेक्टर क्लिनिक्स डॉ. जितेन्द्रसिंह मेहता ने महावीर इंटरनेशनल पूरे विश्व में अपनी 400 शाखाओं के माध्यम से ‘सबकी सेवा, सबको प्यार’ का सन्देश दे रहा है। कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष पूरणचन्द राखेचा, सुरेन्द्र जैन, कल्याणराम सुथार, राजेन्द्र जोशी, सोहनलाल बिश्नोई, किरण मूंदड़ा, जयभगवान गोयल, रमेश गोयल, नन्दकिशोर साध एवं सभी शालाओं के प्रधानाध्यापक एवं अध्यापक उपस्थित रहे।

समारोह का संचालन महावीर इंटरनेशनल महिला प्रकोष्ठ संयोजिका सुमन जैन ने किया।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.