बीकानेर। विकास में आमजन की भागीदारी के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमार किराड़ू के नेतृत्व में ‘जन स्वराज यात्रा’ रविवार को वार्ड 9 के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची।
इसकी शुरूआत जस्सूसर गेट के अंदर रावतमल पार्क से हुई। यहां स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर किराडू ने कहा कि राजनीति में ऐसे महापुरुषों के पद्चिन्हों का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ेंगे और शहर को छोटी-छोटी समस्याओं से मुक्त करवाएंगे।
राजू पारीक ने बताया कि यात्रा के दौरान जिला अस्पताल के पीछे, शीतला माता मंदिर, पड़ाय माता मंदिर से पारीक चैक, पाबू बारी तथा सोनगिरी कुआं क्षेत्र में संपर्क किया गया। यात्रा में कैलाश पारीक, पवन पांडिया, पंकज पारीक, गिरिराज पारीक, ऋषि पारीक, बाबूलाल तिवाड़ी, मनोज पारीक, पंकज शर्मा, एडवोकेट वीरेन्द्र जोशी, ओमप्रकाश पारीक, जतिन चैधरी, राजा पारीक, ऋषि व्यास, गौरव व्यास, अशोक रंगा, हरीश व्यास, रामचंद्र ओझा, शिवम उपाध्याय, तोलाराम सियाग, वसीम फिरोज अब्बासी, नवीन विश्नोई, भवानीशंकर राठी, योगेश किराडू, राजा किराडू, सीताराम स्वामी, किसन उपाध्याय, सूरज व्यास तथा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।