पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
बीकानेर। राजनीति के यौद्धा, कवि व पत्रकार के रूप में हर मुमकिन ऊंचाइयों को छूने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के अवदानों को पूरी दुनिया याद रखेगी। यह बात शनिवार शाम को पश्चिम क्षेत्र विधायक डॉ. गोपालकृष्ण जोशी ने सूरसागर के पास हुुुई वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में कही।
श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक रहे वाजपेयीजी दबंग छवि के नेता थे। पोकरण परमाणु परीक्षण के दौरान उनके चातुर्य को पूरी दुनिया ने देखा था।
मनोनीत पार्षद रमेश भाटी ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में महापौर नारायण चौपड़ा, उपमहापौर अशोक आचार्य, भाजपा नेता युधिष्ठरसिंह भाटी, भाजयुमो अध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी, भाजयुमो शहर महामंत्री विक्की गहलोत, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री सुमन जैन, कमलेश चारण, संतोष शर्मा, मधुरिमासिंह तथा राजेश्वरी उपाध्याय, गोकुल जोशी, प्रणव भोजक, शेखर आचार्य, तोलचन्द जोशी, सुनील चमडिय़ा, पार्षद भगवतीप्रसाद गौड़, मोहम्मद ताहिर, राजेन्द्र शर्मा, दिनेश उपाध्याय, शंभु गहलोत, मधुसूदन शर्मा, पंकज गहलोत, आनन्द सोनी, विजय उपाध्याय, दीपक व्यास, राजा सेवग, अंकुर नागपाल, रॉकी गहलोत, गौरीशंकर देवड़ा, तेजाराम राव सहित अनेक जनों ने वाजपेयी जी को पुष्पांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।