वल्लभ गार्डन : पानी की मार से त्रस्त, टैंकर वाले मस्त

हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गर्मी के दिनों में बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों के पानी के लिए धरना, प्रदर्शन करने पड़ रहें है।

प्रशासकीय उपेक्षा और अनियोजित विकास के चलते वल्लभ गॉर्डन कॉलोनीवासियों को गत एक माह से जुझना पड़ रहा है। इसे लेकर गॉर्डन कॉलानीवासियों ने नागणेचीजी पम्प हाऊस पर ‘पानी के लिए पुकार’ प्रदर्शन कर नियमित जलापूर्ति की मांग की।

विभाग कहता है पानी सप्लाई खोल दी, कॉलोनी वाले कहते हैं पानी आता नहीं है तो बड़ा सवाल यह है कि वल्लभ गॉर्डन कॉलोनी के हिस्से का पानी जाता कहा है? गर्मियों के समय में हर वर्ष गोल-मोल जबाब सुनने को मिलते हैं, समस्या के स्थाई समाधान विभाग नहीं कर रहा है।

जलदाय विभाग के चक्कर काट-काट कर परेशान हो रहे हैं, अधिकारी सीट पर मिलते ही नहीं है। पानी अगर आता भी है तो प्रेशर इतना कम होता है कि सड़क के नीचे दबे पाइप में से बूंद-बूदं पानी भरना पड़ता है।

वल्लभ गार्डन के बाशिंदों को टैंकर वालों को दुगुने दाम देकर पानी खरीदना पड़ रहा है। कॉलोनी में जो लोग अवैध कनेक्शन और बूस्टर लगाते उन पर विभाग कार्यवाही क्यों नहीं करता?

–विवेक मित्तल
वल्लभ गार्डन निवासी

Newsfastweb: