बीकानेर। सप्तशक्ति कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेन्ट जनरल चेरीश मैथसन ने बुधवार को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में चल रहे युद्धाभ्यास ‘गांडीव विजय’ की समीक्षा की। आर्मी कमाण्डर के साथ जनरल ऑफिसर कमाण्डिंग, चेतक कोर, लेफ्टिनेन्ट जनरल पीसी थिमय्या भी थे।
रक्षा प्र
अभ्यास के दौरान तेजी से हरकत और फैलाव वाले डेप्लॉयमेंट की अवधारणा को आक्रामक बलों को तैनाती का समयबद्ध फैसला लेने और तय स्थान पर एकत्रित होने की काबलियत को परखा गया। मशीनीकृत बलों, पैदल सेना, तोपखाने, इंजीनियरों, विशेष बल और वायु सेना के तत्वों के बीच तालमेल का अभ्यास भी किया गया।
बेहद गर्मी के बावजूद अभ्यास में समर्पण के साथ मनोबल बनाए रखने के लिए कमांडर ने चेतक कोर के सैनिकों की सराहना की।