जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक के पदों पर विशेष योग्यजन अभ्यर्थियों की परीक्षा अब 16 सितम्बर 2018 को आयोजित की जाएगी। पूर्व में यह परीक्षा 12 अगस्त 2018 को होनी थी।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. बीएल जाटावत ने जानकारी देते हुए बताया कि ऎसे विशेष योग्यजन अभ्यर्थी, जिन्होंने लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2018 के लिए ‘‘विशेष योग्यजन श्रेणी” में आवेदन किया हेै, उन्हें 12 अगस्त 2018 को परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर किये जा रहे भ्रामक प्रचार पर विश्वास न करें। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाईट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर प्रकाशित विज्ञप्ति में दी गई जानकारी को ही अधिकृत मानें एवं बोर्ड की वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करें।