बीकानेर। देवस्थान विभाग तथा राजस्थान संस्कृत आकादमी, जयपुर की ओर से लालेश्वर महादेव मन्दिर, शिवबाड़ी में 13 अगस्त को दोपहर 12 से सायं 6 बजे तक रूद्राभिषेक किया जाएगा।
राज्य के प्रत्येक जिले में श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को राजस्थान संस्कृत अकादमी के पण्डितों द्वारा रूद्राष्टाध्यायी के सस्वर पाठ किए जाएंगे।