रोटरी मिडटाउन की पत्रिका का विमोचन

बीकानेररोटरी क्लब बीकानेर मिडटान की मासिक पत्रिका ‘अभिव्यक्ति’ के संपादक सीए अजय पुरोहित ने बताया कि पत्रिका का लोकार्पण साहित्य अकादमी में राजस्थानी भाषा परामशर्क मण्डल के संयोजक मधु आचार्य ‘आशावादी’ तथा क्लब अध्यक्ष सुरेश राठी ने किया।

इस अवसर पर आचार्य ने कहा कि क्लब के अन्दरूनी संचार के लिये प्रकाशित होने वाली यह पत्रिका अच्छे से सम्पादित हुई है।

रोटरी की स्थानीय और अन्तरराष्ट्रीय जानकारियों से सुस्सजित इस बुलेटिन से ना केवल सभी रोटेरियन्स अवगत रहेंगे बल्कि बीकानेर के आमजन भी पूरे माह की सभी गतिविधियों को जान पायेंगें।

क्लब के कोषाध्यक्ष रोटेरियन आशीष चूरा, आगामी अध्यक्ष तुलसीराम जाझड़ा, क्लब निदेशक ऋषि आचार्य, रोटे. अरविंदसिंह राठौर, रोटे. मुरली पंवार की कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका रही।

Newsfastweb: