रोटरी मरुधरा के पुनीत हर्ष अध्यक्ष और राजेश बावेजा होंगे सचिव

2438

रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा का शपथग्रहण समारोह संपन्न

बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा के पास सेवा का जज्बा है। क्लब के सदस्य वर्षपर्यंत शिक्षा, जागरूकता, स्वच्छता आदि पारिवारिक जन-जुड़ाव जैसी मानव मूल की संकल्पना को पूरा करने में लगे रहते हैं। यह उद्गार थे भिवाड़ी से आये हुए रोटरी डिस्ट्रीक्ट 3053 के आगामी प्रांतपाल हरीश गौड़ के।
उन्होंने ये विचार शपथ कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर रखे।

क्लब के पूर्व अध्यक्ष आनन्द आचार्य ने बताया कि नये अध्यक्ष अधिवक्ता पुनीत हर्ष ने अपनी पत्नी दीप्ति हर्ष के साथ व सचिव राजेश बावेजा, कोषाध्यक्ष पंकज पारीक, उपाध्यक्ष प्रेम जोशी, सह सचिव नवरतन रंगा, पाति सम्पादक डाॅ. अम्बुज गुप्ता. निदेशक अमित व्यास, कैलाश कुमावत, डाॅ. अभिषेक गर्ग, डाॅ. विनय गर्ग, अर्पित अग्रवाल, राहुल माहेश्वरी, मनमोहन सिंह, लक्ष्मीनारायण सुथार, अनीश अहमद, सुरेश पारीक सहित नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की।

समारोह से पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष रूपिन कल्याणी ने पिछले वर्ष का प्रतिवेदन पेश किया। समारोह में इन्स्टालेशन अधिकारी पीडीजी अरुण प्रकाश गुप्ता ने नये अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी व नये सदस्य श्वेत गोस्वामी, मनोज सोलंकी, विश्वास कुक्कड़, संजीव गेरा, ऋषि धामू, नारायण कल्याणी, शिवेश दाधीच, सुधीर भार्गव, अमित भाटिया सहित 17 नये सदस्यों को रोटरी की महत्ता बताते हुए शपथ दिलाई।

इसी आयोजन में रोटरी मरुधरा की यूथ ईकाई की कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुरेन्द्र जोशी, सचिव नितिन चुरा, निवर्तमान अध्यक्ष सीए अनुराग शर्मा, निधिशंकर, ध्रुव ने भी शपथ ली।

कार्यक्रम का संचालन डाॅ. अम्बुज गुप्ता व आनन्द आचार्य ने किया।

समारोह मे शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ पीडीजी अनिल माहेश्वरी, मनमोहन कल्याणी, राजेश चूरा, मोहरसिंह यादव, संजय छींपा, प्रदीप गुप्ता, बीके.् गुप्ता, गुलाब सोनी, ऋषि आचार्य, गिरिराज जोशी, विजयलक्ष्मी माहेश्वरी, राधिका कल्याणी, सीमा गट्टाणी की उपस्थिति रही।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.