रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन का शपथग्रहण

29 नये सदस्यों ने भी ली रोटरी शपथ

बीकानेररोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन वर्षभर सेवा कार्य जारी रखता है जिसके अंतर्गत वह शिक्षा, जागरूकता, स्वच्छता, पारिवारिक जन-जुड़ाव के कार्य करता है, यह उद्गार थे भिवाड़ी से आये हुए रोटरी डिस्ट्रीक्ट 3053 के आगामी प्रांतपाल हरीश गौड़ के। रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर गौड़ ने ये विचार रखे।

क्लब निदेशक रोटे. ऋषि आचार्य ने बताया कि नये अध्यक्ष सुरेश राठी ने धर्मपत्नी दुर्गा राठी के अलावा सचिव रघुवीर झंवर, कोषाध्यक्ष आशीष चुरा, उपाध्यक्ष श्रीलाल चांडक, सहसचिव हेमंत शर्मा, अभिव्यक्ति सम्पादक अजय पुरोहित तथा निदेशक के तौर पर अरविन्दसिंह राठौर, महावीर रांका, घनश्याम रांकावत, ऋषि आचार्य, कपिल लड्ढा, राजेश पारीक, महेंद्र पंवार, महेश सिंह पुरोहित, प्रवीण डागा ने शपथ ली।

समारोह की शुरुआत मे निवर्तमान अध्यक्ष गुलाब सोनी ने पिछले वर्ष का प्रतिवेदन पेश किया। इन्स्टालेशन अधिकारी पीडीजी अनिल महेश्वरी ने नये अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी व 29 नये सदस्यों को रोटरी की महत्ता बताते हुए शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन आनन्द आचार्य व अक्षय व्यास ने किया।

Newsfastweb: