रोटरी, एचडीएफसी व जीवन रक्षा अस्पताल ने रोपे 700 पौधे

बीकानेर। पर्यावरण संतुलन के उद्देश्य से रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा और एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वाधान मे दो दिनों में विभिन्न स्थलों पर 700 पौधों का रोपण किया गया।

क्लब के कोषाध्यक्ष पंकज पारीक ने बताया कि क्लब अध्यक्ष पुनीत हर्ष और बैंक अधिकारी आलोक शूक्ला के नेतृत्व मे डूंगर विधि महाविद्यालय परिसर, जयमलसर व डाइयां गांव के काश्तकारों के खेतों मे 700 पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में सचिव राजेश बावेजा, पूर्व अध्यक्ष आनन्द आचार्य, रूपिन कल्याणी, रोटेरियन कैलाश कुमावत, सुरेश पारीक, शकील अहमद, शिवेन्द्र दाधीच, मनमोहन सिंह, अरविंद व्यास के साथ एचडीफसी बैंक कर्मी जितेन्द्र पुरोहित, मेघना अग्रवाल, रवि व्यास व अमित मेहता ने शीशम, आंवला, नीम व कई अन्य फलदार पौधे लगाये गए।

क्लब के राजीव माथुर ने बताया कि पौधों की सुरक्षा हेतु जीवन रक्षा अस्पताल व रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा द्वारा चार सौ ट्री गार्ड भी लगवाये जा रहे हैं जो सार्वजनिक स्थानों पर पौधों की सुरक्षा हेतु उपयोगी होंगे।

पौधरोपण के शहरी कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रशासन से प्राचार्य विभा शर्मा, भगवानाराम चैधरी, उमाशंकर पुरोहित आदि का भी सहयोग रहा।

ग्रामीण क्षेत्र मे खेती के अतिरिक्त पेड़ो की उपयोगिता समझाने के उद्देश्य से कोडमेदसर के पास डाइयां व जयमलसर गांव के ग्रामीणों के खेतों मे पौधरोपण किया गया। डाइयां गांव मे चन्द्रकला, जगमाल सिंह, सूरजाराम, लक्ष्मण मेघवाल, सवाईं सिंह के खेतों मे तथा जयमलसर के काश्तकार अशोक चैहान तथा अधिवक्ता कुन्दन व्यास के खेत मे भी सघन पौधरोपण किया गया।

Newsfastweb: