बीकानेर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के देशभर के 13 प्रतिनिधियों के साथ गुरुवार को संगठनात्मक चर्चा की।
इस प्रतिनिधिमंडल में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजकुमार किराडू भी शामिल थे। किराडू ने बताया कि राहुल गांधी के साथ लगभग 1.30 घण्टे की इस चर्चा में उन्होंने संगठन के कार्य और आगामी योजनाओं विस्तार से बात की।
किराडू ने राहुल गांधी को बीकानेर में युवा संवाद, जन स्वराज यात्रा, भूमि अधिग्रहण बिल के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
गांधी ने राजस्थान सहित पूरे देश में पार्टी को मजबूत करने के लिए नियमित गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए।











