बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृृषि विश्वविद्यालय को विश्व बैंक द्वारा पोषित एवं भारतीय कृृषि अनुसन्धान परिषद् द्वारा संचालित राष्ट्रीय कृृषि उच्च शिक्षा परियोजना के अंतर्गत 5 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृृत की गयी है। यह परियोजना आगामी तीन वर्ष के लिए विश्वविद्यालय के छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं उद्यमिता कौशल विकास हेतु प्रदान की गयी है।
शुक्रवार को परियोजना अन्वेषक डाॅ. आईपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित परिचर्चा में आगामी वर्ष की योजना पर विचार मंथन किया गया। कृृषि छात्रों एवं किसानों के लिए आधुनिक तकनीक एवं शिक्षा प्रणाली के उपयोग पर जोर दिया गया। परिचर्चा में निदेशक कृृषि व्यवसाय प्रबंधन डाॅ. एन के शर्मा, डाॅ. अदिति माथुर तथा डाॅ. मंजू राठौर ने भी भाग लिया।