संविधान प्रदत्त प्रावधान के तहत प्रधानमंत्री की सलाह से राष्ट्रपति ने निम्न चार को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।
राम शकल : उत्तर प्रदेश के दलित राजनेता। उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
राकेश सिन्हा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रवक्ता राकेश सिन्हा दिल्ली विश्वविद्यालय के मोती लाल नेहरू महाविद्यालय के प्रोफेसर हैं। वर्तमान में वे भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के सदस्य भी हैं।
रघुनाथ महापात्र : वह पत्थर पर नक्काशी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय शख्सियत हैं। 1959 से इस कार्य में लगे हैं, 2000 से अधिक युवाओं को इस काम में प्रशिक्षित कर चुके हैं।
सोनल मानसिंह : भारतीय शास्त्रीय नृत्य के अग्रणी प्रतिपादकों में से एक। छह दशकों से अधिक समय से भरतनाट्यम एवं ओडिशी की प्रस्तुतियां दे रहीं सोनल मानसिंह विख्यात नृत्य निर्देशक, शिक्षक, वक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।