राज्य मेंटल हैल्थ केयर ऑथोरिटी का गठन

2277

जयपुरप्रदेश में मेंटल हैल्थ केयर अधिनियम 2017 की पालना में राज्य मेंटल हैल्थ केयर ऑथोरिटी का गठन कर दिया गया है। इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में अतिरिक्त मिशन निदेशक, एनएचएम डॉ. आरूषि मलिक को नियुक्त किया गया है।

स्वास्थ्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन ने बताया कि केन्द्र सरकार के मेंटल हैल्थ केयर एक्ट को लागू करने में राजस्थान अग्रणी प्रदेशों में शामिल है और साथ ही समस्त जिलों में भी जिला मेंटल हैल्थ बोर्ड का गठित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित सभी क्लिनिकों को आगामी 6 माह में अपना पंजीयन करवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम में आत्महत्या को रोग मानते हुए इनकी रोकथाम को विशेष प्राथमिकता के रूप में शामिल किया गया है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.