जयपुर : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि दिव्यांगजनों को राहत देने के लिये राज्य सरकार ने एक करोड़ रुपये का प्रावधान कर दिव्यांग कोष का बनाया है। उन्होने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार ने नौकरी में दिव्यांग जनों का आरक्षण 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत कर किया है।
अन्य कई सुविधाओं को बढ़ाने के साथ दिव्यांगों के जीवन स्तर को उठाने के लिये सरकार काम कर रही है। जयपुर में 80 सरकारी भवनों को दिव्यांग फ्रेन्डली बनाने के लिये सार्वजनिक निर्माण विभाग को बजट आवंटन किया गया है। साथ ही कई भवनों में लिफ्ट रैम्प व अन्य कार्य गति से चल रहे है।