राजस्थान राजस्व मण्डल के अध्यक्ष मंगलवार को बीकानेर में

बीकानेर : राजस्व मण्डल के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास मंगलवार को नागौर से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर बीकानेर आएंगे। वे सायं 4 बजे जिला कलक्टर कार्यालय का निरीक्षण करेंगे तथा 5 बजे बीकानेर के राजस्व बार एसोसिएशन प्रतिनिधियों के साथ बैठक लेंगे। श्रीनिवास सायं 6 बजे राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक के बाद रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में करेंगे। वे 13 जून को प्रातः 9 बजे बीकानेर से प्रस्थान कर लूनकरणसर के गारबदेसर में राजस्व शिविर का निरीक्षण करेंगे तथा दोपहर 12.30 बजे श्रीगंगानगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Newsfastweb: