जयपुर। राजस्थान पुलिस के मस्कट (शुंभकर) के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां 15 जुलाई 2018 तक राजस्थान पुलिस की ई-मेल rajasthancops@gmail.com पर भिजवा सकते हैं।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध पीके सिंह ने बताया कि राजस्थान पुलिस का शुभंकर राजस्थान की संस्कृति पर आधारित होने के साथ ही यह राजस्थान पुलिस की छवि को अभिव्यक्त करेगा। प्रतिभागी इस आधार पर स्केच या एनिमेटेड करेक्टर बनाकर अपनी प्रविष्टि भिजवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करेंगे।
सिंह ने बताया कि आमजन से सुदृढ़ भावनात्मक संबंध स्थापित करने के साथ ही प्रभावी संवाद हेतु राजस्थान पुलिस सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है। आमजन राजस्थान पुलिस के साथ सोशल मीडिया Twitter@PoliceRajasthan or Facebook@PoliceRajasthan and Photographs dkInstagrams@policerajasthan पर सूचनाआें का आदान-प्रदान कर सकते हैं। शुभंकर संबंधित सूचना भी राजस्थान पुलिस के सोशल मीडिया पर उपलब्ध करायी गयी है।











