राजस्थान के कलक्टरों में हलचल, 28 तक रहना होगा यूंही चेतन

2479

बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई से दो दिनों तक  प्रदेश के प्रदेश के कलक्टरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे। कर्नाटक चुनावों से फुरसत मिलते ही प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लक्ष्य में अब राजस्थान भी हैं। इसी वर्ष अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर दोनों की खास चिंता इससे जाहिर होती है।

प्रधानमंत्री कार्यालय से मिले तत्संबंधी निर्देशों के बाद सभी जिला कलक्टरोंं के साथ प्रदेश के शासन सचिवालय भी प्रधानमंत्री की वीसी को लेकर सक्रिय हो गया है। दो दिनों तक लगातार 4 घंटे होने वाली वीडियो कांफ्रेंसिंग की शुक्रवार को टेस्टिंग की गई।

राज्य सरकार ने एक अन्य आदेश जारी कर प्रदेश के दो जिलों के प्रभारी सचिव बदले गये हैं। पीके गोयल अब अजमेर के तथा राजेश्वर सिंह बांसवाड़ा के प्रभारी सचिव होंगे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.